लोकेशन – बाहरी दिल्ली
रिपोर्ट – किशन लाल मीना

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ बाहरी जिला पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट जुआ का किया खुआसा पुलिस दुबई से जुड़े है ऑनलाइन बेटिंग के तार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार बीते दिनों भारत बनाम वेस्ट इंडीज के मैच में लगा रहे थे सट्टा दुबई आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लगा रहे थे सट्टा!
करीब तीन महीने पहले ही दुबई से दिल्ली लौटे थे चारों आरोपी दुबई में ऑनलाइन क्रिकेट ऐप की ट्रेनिंग लेकर आए थे चारों आरोपी चारों में दो दिल्ली के तो दो पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस अब इनके खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है!
स्पेशल टास्क फाॅर्स और पुलिस स्टेशन पश्चिम विहार ईस्ट की संयुक्त टीम ने एक बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है!
पुलिस द्वारा चलाए गए एक सुनियोजित संयुक्त ऑपरेशन में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालन कर रहा थे!
















