
- शिवेंद्र श्रीवास्तव, संपादक, लखनऊ।
एक संन्यासी जो सियासत की सबसे ऊंची कुर्सी तक पहुंचने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है — क्या ये विरोधाभास है या नया भारत, जिसे बाते नही एक्शनवाला नेता चाहिए?
जब राजनीति की बात होती है तो आमतौर पर चेहरे बदलते हैं, लेकिन ब्रांड कुछ ही बनते हैं।
“योगी आदित्यनाथ” अब केवल नाम नहीं, एक राजनीतिक ब्रांड बन चुका है — और वो भी ऐसा जिसकी अपनी अलग पहचान है।
दो बार उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और जटिल राज्य के मुख्यमंत्री रहना कोई आसान बात नहीं।
और वो भी तब जब आप न राजनीतिक परिवार से आते हैं, न विरासत मे आपको कुर्सी मिली और न ही जातिगत समीकरणों की परंपरागत पिच की वजह से आपको मौका मिल गया।
तो ऐसा क्या है योगी में जो उन्हें India’s next big thing in politics बना रहा है?
10 वजहें क्यों योगी हैं सबसे दमदार नेता
1. बिना विरासत के नेतृत्व की कहानी
राजनीति में ज्यादातर बड़े नाम या तो खानदान से आते हैं, या जाति से।
योगी न ही किसी राजनीतिक परिवार से हैं, न ही किसी दबंग जातीय सत्ता से।
गोरखपुर के गोरखनाथ मठ से सीधे संसद और फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक — उनका सफर खुद गढ़ा हुआ है।
2. कट्टर हिंदुत्व का साफ और बिन मांगे खड़ा चेहरा
जहाँ बाकी नेता हिंदुत्व को छुपाकर चलना पसंद करते हैं, योगी उसका ब्रांड फेस बनकर उभरे हैं।
काशी, अयोध्या, मथुरा, धर्म यात्रा — हर जगह उनकी मौजूदगी हिंदू वोटर को सीधा संदेश देती है:
“अगर धर्म से कोई टकराएगा, तो योगी ठोक देगा।”
3. ‘बुलडोजर’ ब्रांडिंग — प्रतीक बन गया एक्शन का
सिर्फ बातें नहीं, योगी ने ‘बुलडोजर’ को कानून का सिंबल बना दिया।
भले आलोचक कहें कि ये कानून का उल्लंघन है, लेकिन आम लोग इसे ‘एक्शन’ और ‘डर के बिना शासन’ का प्रतीक मानते हैं।
4. सोशल मीडिया का राजा
इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, YouTube या WhatsApp —
योगी की फोटोज़, भाषण और मीम्स हर प्लेटफॉर्म पर चलते हैं।
उनका एक्शन ही उनका कंटेंट है, और कंटेंट ही आज का करंट है।
5. किसी से नहीं डरने वाला स्टाइल
मीडिया सवाल पूछे या विपक्ष हमला करे — योगी न तो बेकफुट पर आते हैं, न बयान बदलते हैं।
वो साफ बोलते हैं:
“जो कानून तोड़ेगा, वो बचेगा नहीं।”
यह बात कई लोगों को पसंद भी आती है, भले ही आप सहमत न हों।
6. यूपी को संभालना मतलब भारत को संभालना
उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है — सीटों में भी और जटिलताओं में भी।
यदि कोई नेता दो बार वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बना ले, तो उसके काबिल होने पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।
7. बीजेपी का सबसे तेज उभरता चेहरा
2024 के बाद की राजनीति में मोदी-शाह के बाद अगर कोई स्वाभाविक चेहरा दिखता है, तो वो योगी ही हैं।
भाजपा के अंदर कई नाम हैं — लेकिन लोकप्रियता और ग्राउंड कनेक्शन में योगी अभी सबसे आगे हैं।
8. युवा, साधु और शक्ति का मिश्रण
39 साल की उम्र में सीएम बनने वाले योगी अभी भी युवा हैं।
उनकी साधु वेशभूषा, संयमित जीवन और बेधड़क निर्णय लेने की शैली उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है।
9. उत्तर से दक्षिण तक बढ़ती पहचान
योगी अब सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं हैं।
कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी प्रचार के लिए भेजे जाते हैं — और वहां भी भीड़ जुटती है।
ये दर्शाता है कि योगी की पहचान ‘UP only’ नहीं रही।
10. जनता की चाहत — ‘मोदी के बाद योगी’
यह कोई PR या चुनावी नारा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया और ग्राउंड वर्कर का मूड है।
“मोदी के बाद कौन?” — तो जवाब में सबसे ज़्यादा बार एक ही नाम आता है — योगी।
योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी खासियत है — उनकी स्पष्टता।
वो न डगमगाते हैं, न चापलूसी करते हैं।
उनकी राजनीति चाहे आपको पसंद हो या न हो, लेकिन उनकी मौजूदगी को नकारा नहीं जा सकता।
उनमें वो सारी खूबियां हैं जो एक राष्ट्रीय नेता में होनी चाहिए — और शायद इसीलिए
2029 की राजनीति की भविष्यवाणी करने वाले आज ही कह रहे हैं — “अगर कोई पीएम बन सकता है, तो वो योगी है।















